22 August, 2026
अमलतास ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुरेश सिंह भदौरिया एवं अध्यक्ष श्री मयंकराज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अमलतास प्रशासन द्वारा देवास जिला पुलिस प्रशासन को ₹7 लाख का सांकेतिक चेक भेंट किया गया।
अमलतास प्रशासन के निदेशक डॉ. प्रशांत, मार्केटिंग डायरेक्टर श्री अश्विन तंवर एवं मीडिया मैनेजर श्री कमलेश सेंधव ने यह चेक देवास के पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत, IPS को भेंट किया।
इस सहयोग राशि का उपयोग देवास जिले में लगभग 25 किलोमीटर के दायरे में CCTV कैमरों के लिए फाइबर केबल नेटवर्क के विस्तार एवं व्यवस्था में किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य देवास पुलिस प्रशासन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाना है, जिससे अपराधों की जांच, अपराधियों की पहचान एवं उनकी धरपकड़ में CCTV नेटवर्क के माध्यम से त्वरित और प्रभावी सहायता मिल सके। साथ ही, यह पहल अपराध नियंत्


