09 February, 2026
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा अमलतास अस्पताल को अत्याधुनिक कार्डियक एम्बुलेंस भेंट की गई, जो वेंटिलेटर, मॉनिटर और एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम जैसी जीवन रक्षक सुविधाओं से सुसज्जित है।
साथ ही अमलतास परिसर में SBI की नई शाखा का शुभारंभ किया गया, जिससे मेडिकल छात्रों, मरीजों के परिजनों, स्टाफ और स्थानीय नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं की सुविधा अब परिसर में ही उपलब्ध होगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।


