shared-image-33

उज्जैन के झीतरखेड़ी में आयोजित हुआ ‘विशाल सर्व रोग निदान महास्वास्थ्य शिविर’

2026

07 February, 2026

उज्जैन के ग्राम झीतरखेड़ी में 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को एक दिवसीय “विशाल सर्व रोग निदान महास्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया जी के मार्गदर्शन में अमलतास मेडिकल कॉलेज एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देवास तथा स्व. श्री भूरेलाल जी फिरोजिया सामाजिक एवं शोध संस्था, उज्जैन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

इस शिविर में हृदय रोग, कैंसर और मस्तिष्क रोग जैसी गंभीर बीमारियों का निःशुल्क परामर्श और ईसीजी, एक्सरे, खून पेशाब की जांच की गई। साथ ही अमलतास आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक अस्पताल के द्वारा भी निःशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर के अगले दिन चिह्नित मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा एवं अस्पताल तक जाने हेतु निःशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

अमलतास के चेयरमैन ने कहा, “हमें खुशी है कि हम अपने इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर पा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएं और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने में मदद करें।”

इस अवसर पर अस्पताल मैनेजमेंट से देवेंद्र दुबे, सुपर स्पेशलिटी मैनेजर मेघा सोनी, मार्केटिंग से मनीष मिश्रा , डॉ रत्ना शर्मा और डॉ. महेंद्र सिंह , डॉ. सुनील यादव डॉ. विजय बैरागी और समस्त विभाग के डॉक्टर ,नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्टाफ मौजूद थे।

विद्यायक मा. डॉ. सतीश मालवीय जी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। यह शिविर श्री डुण्डेश्वर महादेव देवनारायण मंदिर, ग्राम झीतरखेड़ी, तह. घटिया, उज्जैन में सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other Events