04 May, 2026
देवास में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में अमलतास अस्पताल में ‘किलकारी अभियान 2.0’ की शुरुआत हुई। अभियान का उद्देश्य कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना है। चिन्हांकित बच्चों की विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को 14 दिनों तक नि:शुल्क भर्ती कर उपचार दिया जाएगा।
अमलतास अस्पताल में 242 बच्चों की स्क्रीनिंग कर 72 बच्चों को भर्ती किया गया। अभियान में बच्चों के साथ उनकी माताओं के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और संतुलित आहार पर भी विशेष काउंसलिंग की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग तथा अमलतास अस्पताल मिलकर इस अभियान को सफल बना रहे हैं। अमलतास अस्पताल द्वारा बच्चों के लिए बस, मैजिक, नि:शुल्क उपचार, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की गई है।
अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा कि अस्पताल हर बच्चे और माँ तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।


