15 August, 2026
15 अगस्त के पावन अवसर पर अमलतास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमलतास ग्रुप के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया जी ने तिरंगा फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजेश राठौड़ जी, कार्यकारी निदेशक, MPIDC एवं ग्राम बांगर के सरपंच श्री दिलीप जाट जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री राजेश राठौड़ जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को अपनी उपयोगिता और महत्व को समझते हुए निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अमलतास विश्वविद्यालय एवं अमलतास परिवार द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना भी की।
इस अवसर पर संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अमलतास नशा मुक्ति केंद्र के मरीजों एवं अमलतास विशेष स्कूल के बच्चों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियां रहीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खड़े होकर तालियों के साथ सराहा। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं कविताओं के माध्यम से आज़ादी के महत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया।


